मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: पारू। व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ओझा की अध्यक्षता में पारू विधानसभा की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आत्मनिर्भर बनाना है। सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम से भी जोड़ना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पारू व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्याकाल में सभी तबके का विकास हुआ है। कुमारी ममता, सुकुल ठाकुर, मुकेश झा, संजीव चौधरी, अप्पू सिंह, मनोरंजन शर्मा, प्रेमचंद्र सिंह, लालदेव साह, मोनू मिश्रा, उमेश साह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...