Muzaffarpur News: पारू : मंदिर से 50 हजार की संपत्ति चोरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: पारू। मोहजमा गांव स्थित रामजानकी शिव मंदिर परिसर से चोरों ने दो जुलाई की रात लाउडस्पीकर, बैटरी, सोलर प्लेट, मोटर एवं तीन हजार नकद सहित 50 हजार की संपत्ति चोरी कर ली। मंदिर समिति के सदस्यों ने थाना में आवेदन दिया है। सदस्य संतोष पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। मुखिया प्रतिनिधि शंकर साह ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.