Muzaffarpur News: पारू : बाया नदी में डूबे युवक का शव बरामद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में बाया नदी में डूबे 18 वर्षीय युवक का शव दूसरे दिन मंगलवार को नदी में उपलता हुआ मिला। पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सहनी ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी निकाला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच में भेज दिया।गांव निवासी राजेश सहनी का पुत्र अखिलेश कुमार सोमवार को बाया नदी के गहरे पानी में डूब गया था। एसडीआरएफ की टीम ने शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। सुबह युवक के शव के बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम में मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अखिलेश गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। वह चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता पुणे में मजदूरी करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.