मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: पारू। श्रावस्तीपुरम सरमस्तपुर गांव स्थित शिवमंदिर में तीसरी सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ का फूलमाला से शृंगार किया गया। बाबा भोलेनाथ को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पंडित अविनाश चौबे ने पूजा-अर्चना के बाद भव्य आरती की। आरती के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव राजकिशोर सिंह समेत पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, उदयप्रताप सिंह, नीरज सिंह, अरविंद सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- गरगा नदी से जल उठाकर बाबा भोलेनाथ पर किया जलार्पण यह भी पढ़ें- Kausambi News: कालेश्वर घाट के नांगा मठ में भंडारे का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें...