Muzaffarpur News: पारु: भिखनपुरा गांव में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: पारु, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की चिन्तामनपुर पंचायत के भिखनपुरा गांव में 22 वर्षीय एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पारु पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।मृतक स्व. मुकेश सिंह का पुत्र प्रिंस राज बताया गया है। प्रिंस के दादा धनेश्वर सिंह ने बताया कि प्रिंस के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। प्रिंस दो भाई थे। छोटे भाई की मौत पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है।थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.