मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन की ओर से शहर में वन-वे और रूट डायवर्ट लागू किया गया, लेकिन पहले ही दिन सारी पाबंदियां ताक पर रखी रहीं। वन-वे रूट में भी गाड़ियों के प्रवेश करने से शनिवार को शहर में चौतरफा जाम लग गया। मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों लग गए। शाम में डीएम व एसएसपी को खुद सड़कों पर निकलकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेना पड़ा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: डीएम-एसएसपी ने किया पंडालों व विसर्जन घाटों का निरीक्षणवन-वे व्यवस्था के बावजूद शहर में जाम प्रशासन ने पूजा के मद्देनजर शनिवार से कई मार्गों पर वन-वे लागू किया था, लेकिन कई जगहों पर लोग सामान्य दिनों की तरह ही आते-जाते रहे। पुलिस की तैनाती के बावजूद नियमों का पालन नहीं हुआ, जिससे दिनभर शहर जाम से जू...