Muzaffarpur News: पानी भरे टब से आम निकालने में बच्ची की डूबकर मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: औराई (मुजफ्फरपुर), एसं। रतवारा पश्चिमी पंचायत के मेडीडीह गांव में शनिवार रात पानी भरे टब से आम निकाल रही मासूम बच्ची की डूबकर मौत हो गई। मृत बच्ची मेडीडीह निवासी दिलशाद आलम की डेढ़ वर्षीया पुत्री हानिया परवीन थी।हानिया परवीन के चाचा शमशाद आलम ने बताया कि पानी भरे टब में आम रखा हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य थोड़ी देर पहले टब के पास आम खाकर उठे थे। इस बीच खेलते-खेलते बच्ची वहां पहुंच गई। टब में आम देखकर हानिया प्रवीण निकालने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान वह टब में सिर के बल गिर गई। काफी देर बाद बच्ची के घर में नहीं दिखने पर खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान बच्ची टब में मिली। उसे टब से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बच्ची की मां हीना परवीन का रो-रो कर बुरा हाल है। उसे चिकित्सकों की निगरानी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.