Muzaffarpur News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोरी की मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: पारू। जयमल डुमरी गांव में गुरुवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। मृतका शाह महम्मद डुमरी निवासी ललन महतो की 17 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी थी। वह टूटे हुए तटबंध को देखने गई थी। ग्रामीणों ने किशोरी को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण जयमल डुमरी गांव में तटबंध टूट गया था। पूजा तटबंध देखने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिर गई, जहां डूबने से मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.