Muzaffarpur News: पानी भरे गड्ढे में उपलाता मिला महिला का शव
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिमरी चौर में पानी भरे गड्ढे में शनिवार को एक महिला का शव उपलाता मिला। शव के मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। शव करीब 35 वर्षीय महिला की बताई जा रही है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने महिला की हत्या किसी दूसरे जगह करने के बाद शव को यहां लाकर फेंकने की आशंका जताई है। इसमें सूचना पर सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीपीओ पूर्वी सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.