Muzaffarpur News: पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे, प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सबमर्सिबल पंप लगाने की योजना खारिज होने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह नौ से 10 बजे तक सादपुरा मस्जिद के पास सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद मो. नईम, इम्तियाज अहमद, मो. फूल बाबू, मो. नासिर व अन्य लोगों ने कहा कि जलापूर्ति बंद होने से लोग परेशान हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।स्थानीय वार्ड 34 की पार्षद चंदा कुमारी ने बताया कि पहले बैंकर्स कॉलोनी में लगे सबमर्सिबल पंप के जरिए नीम चौक से सादपुरा तक पानी की आपूर्ति होती थी। हालांकि, उसी पंप से दास बाबू कॉलोनी में पानी की आपूर्ति होने के बाद नीम चौक से सादपुरा गुमटी के बीच जलापूर्ति बंद है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.