Muzaffarpur News: पानापुर की प्लाई फैक्ट्री में पूर्णिया के मजदूर की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: पानापुर, एक संवाददाता। ओपी क्षेत्र के प्रसाद गांव स्थित प्लाई फैक्ट्री में मंगलवार को एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर पूर्णिया जिले के खिखरमनी निवासी 36 वर्षीय मो. फैयाज था। इसकी सूचना पर ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।मजदूरों ने पुलिस को बताया कि गाड़ी पर लोड करने के दौरान प्लाई भरभराकर गिर गई। फैयाज इसके नीचे दब गया। अन्य मजदूरों ने आनन-फानन में प्लाई को हटाकर उसे निकाला। लेकिन, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मजदूर की मौत के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फैक्टी में कार्यरत मजदूरों के साथ आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। ओपी अध्यक्ष जग्गू बिंद ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.