Muzaffarpur News: पाइप में रिसाव से इथेनॉल फैक्ट्री में लगी आग, बड़ा हादसा टला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इथेनॉल फैक्ट्री में रविवार सुबह पाइप में रिसाव से आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने फैक्ट्री कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि फैक्ट्री में इथेनॉल निर्माण के बाद टंकी में जाने वाली पाइपलाइन में अचानक रिसाव से पास स्थित मोटर में आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। सभी टैंकरों में हजारों लीटर इथेनॉल भरा हुआ था। समय रहते दमकल कर्मियों और फैक्ट्री कर्मियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।फायर ऑफिसर अमृता कुमारी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.