मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित भवानी नगर में उधारी के महज 500 रुपये वापस मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। नशे में धुत दबंगों ने स्टील के कड़े से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में साहेबगंज के हुसैनपुर रत्ती निवासी, वर्तमान में चैनपुर इलाके में किराए के मकान में रहने वाले पीड़ित आशुतोष कुमार ने बुधवार को सदर थाने में केस दर्ज कराया है।पीड़ित ने मामले में दिव्यम कुमार को नामजद और उसके साथियों को आरोपित किया है। बताया कि बीते 27 जुलाई की शाम करीब चार बजे वह भवानीनगर में अपने रिश्तेदार से मिलने गया था। वहां उसकी मुलाकात पूर्व परिचित दिव्यम से हुई, जो अपने 4-5 दोस्तों के साथ नशे की हालत में था। ​उसने जब दिव्यम से पूर...