Muzaffarpur News: पांच वार्डों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जन शिकायतों के प्रभावी समाधान को लेकर मंगलवार को निगम के पांच वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। वार्ड संख्या 17, 18, 19, 20 और 21 के शिविरों में सौ से अधिक लोगों ने अपनी शिकायत व समस्या से अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवेदन दिए। इनमें निगम की सफाई, जलापूर्ति, जर्जर नाला-सड़क व स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं के अलावा अन्य विभागों से जुड़े मामले भी शामिल हैं। दरअसल, नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर निगम क्षेत्र में वार्ड स्तर पर माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अबतक निगम के कुल 49 वार्डों में से 21 वार्डों में शिविर आयोजित हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.