मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। श्रीसिया गोपीनाथपुर गांव स्थित राजकीयकृत नेहरू स्मारक उच्चत्तर माध्यमिक 2 विद्यालय परिसर में गुरुवार को पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने राम, लक्ष्मण, सीता वन गमन, झिझिया, छठ पूजा की झांकी की प्रस्तुति दी। जिला स्काउट प्रशिक्षक संतलाल साह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में चयनित छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कर उन्हें स्काउट गाइड की गतिविधि, देश सेवा और विभिन्न सामाजिक अभियानों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्काउट एंड गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक मिशन के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार ने अभियान को सफल बनाने की अपील की। प्रशिक्षण में नीलू कमारी, खुशी कुमारी, शिखा कमारी, वंदना कुमारी भाग ले...