Muzaffarpur News: पांच दिन के बाद मॉडल अस्पताल में आई एंटी रेबीज
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल में पांच दिन बाद मंगलवार को एंटी रेबीज पहुंची। टीका आने के बाद इसको लेने के लिए अस्पताल में मरीजों की कतार देखी गई। सुबह से दोपहर तक 150 मरीजों को एंटी रेबीज का टीका दिया गया। इसके अलावा मॉडल अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी मरीजों की कतार रही। मंगलवार होने की जगह से दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने वाले लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे थे। इस बीच इंटरनेट के धीमे चलने से पर्चा कटने में काफी परेशानी हुई। कई महिलाएं देर होने पर थककर जमीन पर बैठ गईं और अपनी बारी आने का इंतजार करती रहीं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मॉडल अस्पताल में सर्वर धीमा, मरीज रहे परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.