मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली से मंगलवार को शहर की करीब 50 हजार से अधिक आबादी परेशान रही। एमआईटी 33 केवीए पीएसएस से बिना पूर्व सूचना के पांच घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। मेंटेनेंस के नाम पर अचानक बिजली काटे जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस के लिए एमआईटी पीएसएस से आपूर्ति सुबह 11 बजे बंद की गई थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: साढ़े पांच घंटे बंद रही सप्लाई, गर्मी से लोग बेहालबिजली की कटौती की स्थिति पीएसएस बंद होने से इससे जुड़े एमआईटी, ब्रह्मपुरा, बैरिया, बैरिया बस स्टैंड और दामोदरपुर फीडर की आपूर्ति बाधित हुई। कई घरों में पानी का संकट हो गया तो कुछ घरों में बीमार लोगों को गर्मी के कारण परेशानी ...