मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार अंडर-16 क्रिकेट टीम में जिले के पांच खिलाड़ियों स्वर्णमोल रत्न, रिशित रत्न, अयान जकी, मानस राज और अयान राज के चयन पर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ में खुशी है। संघ की सचिव रचना शर्मा ने इसे जिले की उपलब्धि बताया है। पूर्व सचिव अंशु वर्मा, अवनीश नंदन प्रसाद, कोच चंदन कुमार ने कहा कि एक ही आयु वर्ग में पांच खिलाड़ियों का राज्य टीम में चयन होना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। संघ के पदाधिकारियों, पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बिहार अंडर-16 टीम में मुजफ्फरपुर के पांच खिलाड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...