Muzaffarpur News: पांचवीं के छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। डिहुली इशहाक पंचायत के पहाड़पुर गांव में छात्र की बुधवार देर रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक बिट्टू पासवान का पुत्र रोहन कुमार (11) था। वह पांचवीं में पढ़ता था। परिजनों ने बताया कि उसे तेज बुखार था। उसे घर से नजदीक समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है। पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राम, वार्ड सदस्य शिवनाथ साह ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.