Muzaffarpur News: पहले राष्ट्रगीत का गायन फिर झंडोत्तोलन होगा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने का सभी स्कूलों को निर्देश मिला है। इसबार झंडा फहराने के लिए पहले शिक्षा और प्रबंध समिति के अध्यक्ष को आमंत्रित करने को कहा गया है। उनके नहीं आने पर हेडमास्टर झंडा फहराएंगे।स्कूलों में झंडा फहराने को लेकर चरण दर चरण प्रकिया की गाइडलाइन जारी की गयी है। विभाग ने सभी डीईओ को इसका निर्देश जारी किया है। स्वतंत्रता दिवस पर सभी बच्चे और शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। पहले राष्ट्रगीत का गायन होगा। इसके बाद झंडोत्तोलन और फिर राष्ट्रगान का गायन होगा। इसके बाद भाषण और फिर अन्य कार्यक्रम होंगे। अंत में फिर राष्ट्रगीत का गायन और इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के तय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.