Muzaffarpur News: पहली सोमवारी पर रिमझिम के आसार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर तेज हवा के साथ रिमझिम फुहार पड़ने के आसार हैं। कृषि विवि, पूसा की ओर से मंगलवार को जारी अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई गई है।वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान की अवधि में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। 30-31 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 10 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना कल यह भी पढ़ें- 15 किमी. की गति से चलेगी पुरवा हवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.