मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पहली बार जिले में सीवरेज सह फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। इसमें एक जगह पर सीवर लाइन के साथ ही सेप्टिक टैंक की गंदगी भी साफ होगी। कांटी के गोप टोला में पांच एकड़ जमीन पर प्लांट का निर्माण होगा। जिला प्रशासन के स्तर से जमीन चिह्नित होने के बाद डीएम कुमार गौरव ने नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव को विस्तृत जानकारी भेज दी है।

एसटीपी सह एफएसटीपी का संयंत्र एसटीपी सह एफएसटीपी के संयुक्त संयंत्र में सीवर पाइपलाइन के जरिए आने वाले गंदे पानी (सीवेज) और सेप्टिक टैंकों से टैंकरों द्वारा लाए जाने वाले गाढ़े मल (फिकल स्लज) को एक ही जगह पर उपचारित किया जाएगा। प्लांट की डिजाइन इस तरह तैयार की जाती है कि दोनों प्रकार की गंदगी की बिना किसी तकनीकी खराबी एक साथ सफाई हो सके।

परिय...