Muzaffarpur News: पहली तिमाही में निगम ने किया 13.06 करोड़ राजस्व संग्रह
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में एक अप्रैल से 30 जून के बीच नगर निगम ने 13.06 करोड़ राजस्व संग्रहण किया। इसमें सबसे अधिक होल्डिंग टैक्स से 10.93 करोड़ की वसूली हुई है। शहर के 13620 लोगों (24.49 फीसदी) ने होल्डिंग टैक्स का भुगतान किया।निगम के 49 वार्डों में कुल 55608 होल्डिंग हैं। बीते 10 मार्च को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल (शहरी -1) द्वारा उपलब्ध 68881 बिजली कनेक्शनों की सूची के आधार पर होल्डिंग का सत्यापन हो रहा है। इसके अलावा विज्ञापन, स्टॉल व ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी राशि भी शामिल है। इस वित्तीय वर्ष में 58.46 करोड़ होल्डिंग टैक्स के साथ कुल 63.46 करोड़ राजस्व संग्रह का लक्ष्य है। इस लिहाज से 18.71 प्रतिशत होल्डिंग टैक्स की वसूली हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.