Muzaffarpur News: पशुओं के लिए चारा लाने गई महिला की ठनका गिरने से मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: कटरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शिवदासपुर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे ठनका की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका शिवदासपुर निवासी गणेश दास की 30 वर्षीया पत्नी प्रियंका देवी थी। वह चौर में मवेशियों के लिए चारा लाने गई थी। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पति गणेश दास ने बताया कि प्रियंका चौर गई थी। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। चारा काटने के दौरान शरीर पर ठनका गिर गया, जिससे मौके पर मौत हो गई। बेटा, बेटी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, सीओ सुशीला कुमारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.