मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ महाकाल सेवा मंडली की ओर से 16 अक्तूबर को काली मंदिर, नवदुर्गा परिसर में महाआरती की जाएगी। महाआरती को आकर्षक और भव्य बनाने के साथ ही आयोजन को पर्यावरण के अनुकूल रखने की विशेष तैयारी की जा रही है।परिसर को 2501 दीपों से सजाया जाएगा और फूलों से मां भगवती का शृंगार किया जाएगा। बंगाली परंपरा के अनुसार ढाक की थाप के बीच आरती की जाएगी। महाकाल सेवा मंडली की बैठक में अध्यक्ष मोहनीश कुमार ने कहा कि मां भगवती की अराधना के साथ प्रकृति की रक्षा और स्वच्छता का संदेश देना मंडली का संकल्प है। यह भी पढ़ें- Ara News: आदर्श कला मां काली मंदिर में मासिक महाआरती बैठक में उपस्थित स्वयंसेवकों ने 'हमारी आस्था, हमा...