मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। थाना क्षेत्र स्थित परेया पोखर में बुधवार को डूबने से गरहुआ निवासी नथुनी मांझी (55) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने ग्रामीणों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि नथुनी मानसिक रूप से विक्षिप्त था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...