मुजफ्फरपुर, नवम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सोमवार को प्रॉक्टर प्रो. विपिन कुमार राय की अध्यक्षता में छात्र संवाद का आयोजन हुआ। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। संवाद में आयी छात्रा ममता कुमारी ने कहा कि वह स्नातक सत्र 2022-25 की छात्रा है। उसने बिजनेस मैनेजमेंट विषय से स्नातक ऑनर्स की परीक्षा दी थी, लेकिन उसका रिजल्ट इनवायरमेंट मैनेजमेंट का जारी हुआ। रिजल्ट की गड़बड़ी से वह पीजी में दाखिला नहीं ले सकी। वह कई दिनों से रिजल्ट सुधार के लिए विवि दौड़ रही है। डीएसडब्ल्यू और प्रॉक्टर ने जल्द रिजल्ट सुधार का निर्देश दिया।छात्र संवाद में आये स्नातक सत्र 2020-23 के छात्र राकेश कुमार ने आवेदन देकर कहा है कि उसने भूगोल ऑनर्स की परीक्षा दी थी, लेकिन अंतिम रिजल्ट में प्रैक्टिकल के अंक नहीं चढ़...