Muzaffarpur News: परिवार नियोजन के लिए 44% दंपती ऑपरेशन की जगह अपना रहे दूसरे विकल्प
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में 44.9 प्रतिशत दंपती परिवार नियोजन के लिए ऑपरेशन की जगह दूसरे विकल्प चुन रहे हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पुरुष नसबंदी सिर्फ 0.2 प्रतिशत ही रह गई है। वहीं, 35 प्रतिशत महिलाएं ही बंध्याकरण करा रही हैं।
परिवार नियोजन के लिए विकल्प सदर अस्पताल में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेरणा सिंह ने बताया कि महिलाएं बंध्याकरण से कतरा रही हैं। अभी परिवार नियोजन के लिए ज्यादा महिलाएं इंप्लांट करा रही हैं। एक बार इंप्लांट कराने से तीन वर्ष तक परिवार नियोजन सफल रहता है। सदर अस्पताल में ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुषमा आलोक ने बताया कि महिलाओं को ऑपरेशन के बाद उसके फेल होने का डर सताता है, इसलिए वह बिना कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.