मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सकरा के मझौलिया हिंदी उच्च माध्यमिक 10 2 विद्यालय की छात्रा अनिशा कुमारी के स्वर्ण पदक जीतने पर स्कूल में अभिनंदन किया गया। स्कूल के छात्र अविनाश कुमार प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे थे। स्कूल में उनका भी स्वागत किया गया। मौके पर स्कूल के एचएम प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों ने विद्यालय और गांव का परचम जिलास्तर पर लहराया है। मौके पर प्रेमलता कुमारी, शालिनी कुमारी, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, संतोष कुमार, मुन्ना कुमार, रवि कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...