मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित चूना भट्ठी रोड में मंगलवार को ललन ठाकुर (32) नाम के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

मृतक का विवरण जानकारी के अनुसार, मृतक गायघाट थाना क्षेत्र के परसामा का निवासी था। वह पत्नी अल्का कुमारी के साथ चूना भट्ठी रोड में किराए के मकान में रहता था। मजदूर का काम करता था। कुछ समय पूर्व उसकी आंख का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से घर पर ही बैठा था। पत्नी लोगों के घरों में चौका-बर्तन करती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि बेरोजगारी के कारण ललन को नशे की...