मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: औराई। थाना क्षेत्र स्थित एक चौक के समीप गुरुवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार महिला से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर बदमाशों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की। युवक के सिर में चोट लगी है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दंपती ससुराल जा रहा था। बाइक सवार तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में युवक ने औराई थाना में आवेदन दिया है। इसमें 4 नामजद और 5 अज्ञात को आरोपित किया है। प्रभारी थानेदार मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...