मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पताही हवाई अड्डे के रनवे को मानक के अनुरूप विस्तारित करने के केंद्र सरकार के निर्णय का उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद ने स्वागत किया है। परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह केवल आधारभूत संरचना का विकास नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं को नई उड़ान है। हवाई सेवा से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे महानगरों से सीधा जुड़ाव होगा, जिससे उद्योग, व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार बढ़ेगा और पलायन रुकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...