Muzaffarpur News: पताही में घर से 10 लाख की चोरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना क्षेत्र के पताही महमदपुर गांव में बेखौफ चोरों ने राज नंदन झा के घर को निशाना बनाते हुए दस लाख से अधिक के गहने व कीमती संपत्ति चोरी कर ली। घटना 21 जुलाई की देर रात करीब एक से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर स्थित कमरे में रखे अलमारी का लॉक तोड़कर एक लाख रुपये नकद और करीब 8.25 लाख के आभूषण चोरी कर ली। सुबह जब घर के लोग जगे तो चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.