मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। पताही हवाई अड्डे के शिलान्यास को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। एयरपोर्ट परिसर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम कराया जा रहा है। परिसर में दर्जनों जेसीबी लगाकर साफ-सफाई के साथ पुराने एवं जर्जर भवनों को तोड़ने का काम जारी है। जगह-जगह मिट्टी भराई कर रनवे को समतल किया जा रहा है।

निरीक्षण की प्रक्रिया जानकारी के अनुसार, सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ डीएम और एसएसपी ने पताही हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर तैयारियों को और तेज कर दिया गया है। हवाई अड्डे के मुख्य गेट को फिलहाल बंद कर दिया गया है तथा वहां गार्ड की तैनात कर दी गई है। परिसर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

स्था...