मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। खबड़ा शिव मंदिर के पास किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने अपने 15 वर्षीय पुत्र के लापता होने की शिकायत रविवार को सदर थाने में दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस से पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पति आर्मी में हैं। उनकी ड्यूटी बाहर है। उनका पुत्र एक निजी विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। बताया कि पढ़ाई करने के लिए कहने पर पुत्र नाराज हो गया। घर से करीब 10 हजार रुपये व मोबाइल लेकर निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। मां के अनुसार, पुत्र के पास मौजूद मोबाइल पर फोन करने पर कभी रिंग हो रही है तो कभी नंबर नॉट रिचेबल बता रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...