Muzaffarpur News: पढ़ाई कर रहे बच्चों पर छत का प्लास्टर गिरा, ट्यूटर सहित 10 घायल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की सहिलाबल्ली पंचायत के भवानीपुर वार्ड एक में गुरुवार सुबह करीब सात बजे सामुदायिक भवन की छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे में पढ़ाई कर रहे नौ बच्चे सहित 10 लोग घायल हो गए। इस दौरान चीख-पुकार मच गई। घायलों में एक से पांचवीं तक के बच्चे शामिल हैं। हादसे की खबर सुनते ही भागे-भागे परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को स्थानीय क्वेक के पास ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सत्यम कुमार (7), मनीषा कुमारी (10), अलका कुमारी (9) और शिवम कुमार (9) को एसकेएमसीएच भेज दिया गया, जबकि रोशनी कुमारी (5), शिवानी कुमारी (10), बरसा कुमारी (6), सोनाक्षी कुमारी (8) और किरीश कुमार (6) की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। ट्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.