Muzaffarpur News: पटियासा में घर के बाहर ले ट्रैक्टर ले गए चोर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के पटियासा गांव में मंगलवार की रात एक किसान के घर के बाहर से ट्रैक्टर और रोटावेटर चोर उड़ा ले गए। मामले में पीड़ित किसान ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।किसान ने बताया है कि उसने घर के बाहर ट्रैक्टर और रोटावेटर खड़ा किया था। सुबह जब किसान की नजर ट्रैक्टर और रोटावेटर पर पड़ी तो वहां नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित किसान ने अहियापुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.