मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ बुधवार की दोपहर छाता बाजार पटाखा मंडी में धावा बोला। ट्रेड लाइसेंस व गोदाम की जांच करने गई टीम को तमाम दुकानें बंद मिलीं। नतीजतन टीम को बैरंग लौटना पड़ा। दो उप नगर आयुक्त अमित कुमार व अनुभूति श्रीवास्तव के साथ सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, राजस्व शाखा के प्रभारी रविरंजन राज और अतिक्रमण प्रभारी के साथ पूरी टीम ने बाजार में चप्पे-चप्पे को खंगाला। पर नतीजा सिफर ही रहा। मौके पर अन्य दुकानदारों ने बताया कि पूर्व में जिला प्रशासन व पुलिस की छापेमारी के बाद से ही सभी पटाखा दुकानों से लेकर गोदाम तक बंद पड़े हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पटाखा मंडी में फिर छापा, दो गोदामों से मिले लाखों के पटाखे दरअसल, अधिकतर पटाखा कारोबारी बिना ट्रेड लाइसेंस के...