मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रमुख गणेश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का प्रस्ताव रखा। मुखिया तरुण पासवान ने बंद पड़े नल एवं मोटर चालू करने के लिए अनुरक्षक को मानदेय देने, बिजली की समस्या का समाधान करने का प्रस्ताव रखा। प्रह्लादपुर पंचायत के मुखिया उदय चौधरी ने आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के खाली पदों पर अविलंब बहाली करने की मांग की। शेरपुर पंचायत में पेड़ के नीचे चल रहे आंगनबाड़ी के लिए भवन का मामला उठाया गया। मनिका विशुनपुर चांद के मुखिया विजय सिंह ने बोरिंग से संबंधित, डुमरी के पंचयात समिति सदस्य रोशन कुमार ने आंगनबाड़ी, मधुबनी पंचायत समिति सदस्य ने उप स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित प्रस्ताव रखा। यह भी पढ़ें- Beg...