मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम की योजना से द्वारिकानाथ हाई स्कूल परिसर में चल रहे पंप हाउस निर्माण को लेकर पुराने निगमकर्मियों ने रविवार को कुछ तकनीकी सुझाव दिए। वहां 550 फीट गहराई पर पंप लगाने के साथ पंप हाउस बन रहा है। वार्ड पार्षद केपी पप्पू ने बताया कि निगम में काम कर चुके अनुभवी कर्मियों ने पुराने पाइप की स्थिति, पाइप के कनेक्शन, पंप के निकास व अन्य पहलुओं पर अहम जानकारी दी। मौके पर पार्षद ने रिटायर निगमकर्मियों दीपक कुमार, शिवजी महतो व अन्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...