मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी बिहार विभूति पंडित स्व. सहदेव झा स्मरण दिवस समारोह बुधवार को आमगोला स्थित एक निजी सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंच के संयोजक अशोक झा एवं मंच संचालन कुंदन शांडिल्य ने किया। शुरुआत सहदेव झा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।

कार्यक्रम का संचालन सहदेव झा के प्रपौत्र प्रो. ओम प्रकाश झा ने अतिथियों को सम्मानित किया। अयोध्या धाम हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज ने पंडित सहदेव झा को भारतरत्न से सम्मानित करने की मांग की। कहा कि बिहार सरकार स्कूल के पाठ्यक्रम में उनकी जीवनी को शामिल करे। इसके लिए मैं स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर प्रस्ताव दूंगा। कहा कि स्थानीय लोग जगह तय करें। प्रतिमा मैं अपनी ओर स...