Muzaffarpur News: पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण विकास की सशक्त कड़ी : डीडीसी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विकसित भारत के निर्माण में ग्राम पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पंचायत प्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सबसे सशक्त कड़ी हैं। ये बातें डीडीसी निशांत सिहारा ने शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में शुरू हुए दो दिवसीय पंच सम्मेलन में कहीं। यह सम्मेलन वीबी जी रामजी के तहत चलाए जा रहे ओरिएंटेशन कार्यक्रम को लेकर आयोजित किया गया।
ग्राम पंचायतों की महत्वता डीडीसी ने कहा कि वीबी जी रामजी को प्रभावी तरीके से लागू करने पर ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी विकास, सुशासन, जनभागीदारी तथा सतत आजीविका को नई गति मिलेगी। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों खासकर पंचों को योजनाओं के पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने योजना के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.