Muzaffarpur News: पंचायत परिसीमन में सुधार की मांग
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- Muzaffarpur News: मड़वन। झखड़ा शेख पंचायत के मुखिया, पूर्व मुखिया समेत ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर पंचायत परिसीमन में सुधार की मांग की है। मुखिया दिनेश कुमार यादव, पूर्व मुखिया तारकेश्वर गिरि, शिवचंद्र राय व एसयूसीआई नेता हरेंद्र महतो ने बताया कि झखड़ा शेख पंचायत भौगोलिक रूप से कदाने नदी के कारण दो हिस्सों में बंटी हुई है। नदी के दूसरी ओर स्थित विभिन्न वार्डों से पंचायत भवन की दूरी करीब 12 से 15 किलोमीटर है। इससे पंचायत संबंधी कार्यों के लिए लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने 2011 की जनगणना के आधार पर नए परिसीमन का प्रस्ताव भी दिया है। इसके तहत पानापुर की आबादी 2553, नवादा की 882, झखड़ा शेख की 2876 तथा गवसरा पंचायत के थाना नंबर 151 क्षेत्र की 907 आबादी को शामिल करने पर कुल आबादी 7218 होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.