मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: औराई। प्रखंड सभागार में सोमवार को बीडीओ रजनीश शंकर झा की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय बैठक हुई। इसमें दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा-72 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में पीडब्ल्यूडी संघ ने बीडीओ को 20 सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान प्रखंड की सभी 26 पंचायतों में प्रत्येक 15 दिन पर पंचायतस्तरीय बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, विकास मित्र एवं संबंधित विभागों के कर्मी दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजा बाबू, सचिव शंभू सहनी, बेचन महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...