मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: सरैया। पंचभिड़वा गांव स्थित माई स्थान मंदिर में रविवार को दो दिवसीय वार्षिक अनुष्ठान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की। पूर्व सांसद शिवशरण सिंह के पुत्र राजेंद्र सिंह, बिंदी सहनी, संजय कुमार सिंह, विकास सिंह, रूपा सिंह, मुकेश सिंह आदि ने बताया कि माई स्थान मंदिर में माता की सात पिंडियां स्थापित हैं। बताया कि हवन के बाद 400 कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिवसीय पूजा के दूसरे दिन सोमवार को बलि पूजा के साथ अनुष्ठान का समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...