मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट रोड के पास रविवार को करीब 35-40 वर्ष के एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सड़क किनारे उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

घटना का विवरण स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक सुबह पानी पीने के बाद अस्वस्थ नजर आ रहा था। कुछ देर बाद वह सड़क किनारे लेट गया। बाद में लोगों ने उसे मृत पाया। युवक कहां का रहने वाला था और यहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में युवक को मृत पाया। देर ...