मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: सरैया। रेपुरा रामपुर विश्वनाथ स्थित मलंग बाजार पर आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर बुधवार को बैठक हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार लड्डू, उपाध्यक्ष राजन चौधरी, अखबार विक्रेता कंचन कपूर, अंकित कुमार किशन, कमलेश्वर राय, रवींद्र मिश्रा, रामजी मिश्रा, ब्रजकिशोर मिश्रा, प्रवीण कुमार, महेंद्र पटेल आदि ने बताया कि 15 जुलाई की सुबह सात बजे भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। आचार्य विभूति बाबा के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...