Muzaffarpur News: नौ दिनों में दूसरी बार टूटा माड़ीपुर रेल पुल का हाइट गेट
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। माड़ीपुर रेल पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने को लगा हाइट गेट नौ दिनों में दूसरी बार तोड़ दिया गया। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बुधवार की रात हाइट गेज का बायां पोल उखड़ गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला।बताया जाता है कि एक स्थानीय दुकानदार का सामान लेकर वाहन आया था। साइड लेने के क्रम में पीछे से पोल से टकरा गया था। इस घटना के बाद फिर हाइट गेट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।इससे पहले 28 अक्तूबर को झारखंड नंबर के ट्रक ने हाइट गेज में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में रेलवे के कनीय अभियंता ने काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर कराई थी। हालांकि, अब तक पुलिस वाहन का पता नहीं लगा सकी है। मालूम हो कि, माड़ीपुर रेल पुल पर लगा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.