Muzaffarpur News: नेता पहलवान ने गोरखपुर के शहाबुद्दीन को पटका
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। गंडक दियारा के माधोपुर हजारी गांव में शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखाड़े में माधोपुर हजारी निवासी नेता पहलवान ने गोरखपुर के शहाबुद्दीन पहलवान को पटक दिया। माधोपुर हजारी के कपिल पहलवान ने सीवान के संजय पहलवान को पटखनी दी। हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा अजीत दास ने देवरिया के मो. अब्दुल पहलवान और मो. अब्दुल को पटक दिया। प्रतियोगिता में 32 जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया। मुखिया वैद्यनाथ राय ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आयोजन कमेटी के राजकिशोर राय, चंद्रकिशोर राय, उपेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रसाद यादव, दिलीप कुमार, उज्ज्वल कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.