Muzaffarpur News: नुक्कड़ नाटक से संरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: सकरा। ढोली स्टेशन परिसर में गुरुवार नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। समस्तीपुर मंडल के संरक्षा संगठन के तत्वाधान में चंदन युवा संस्था डीह बसढ़िया के कलाकारों ने रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों को सरल ढंग से पेश किया। वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को समपार फाटक पार करने से पहले सावधानी बरतने, प्लेटफॉर्म पर नशाखुरानी से बचने, चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से परहेज करने का संदेश दिया। ढोली स्टेशन अधीक्षक शंभू कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.